फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में दिखाया बच्चों ने दमखम

Fri, 04 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत विकलांग बच्चों की डायट स्थित बीआरसी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


6-14 आयु वर्ग के विशिष्ट जरूरत वाले बच्चों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में 24 बच्चों ने भाग लिया। टीचर श्वेता श्रीवास्तव की देखरेख में हुई रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम, कीर्ती ने द्वितीय व श्वाती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालकों में रूवेश, अमन व आशू ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सुलेख प्रतियोगिता में रूवेश, विवेक व कीर्ती व चित्रकला प्रतियोगिता में विवेक, आशू व रूवेश को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गायन में स्वाती, रूवेश व वर्षा ने जबकि नृत्य में कीर्ती, वर्षा व विवेक ने दमखम दिखाया। रस्साकसी में रूवेश, वर्षा व अनामिका की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इससे पूर्व बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने विजेता बच्चों को हाथ घड़ी देकर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, प्रधानाध्यापिका रमा मिश्रा, सुरेश शास्त्री, बीआरसी सह समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, राजपाल शाक्य, अटल बिहारी दीक्षित, अविनाश मोहन, बृजेश वर्मा, रोहित गुप्ता, राघव मिश्र, सुनील यादव, अंकित सिंह और उमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें