फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद उत्साह के साथ पहुंचे बच्चे

Sat, 29 Jun 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों में बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे। विद्यालयों में चारों तरफ उत्सव का माहौल होगा। परिसर को रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और हलवा-खीर खिलाई गई।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूल 25 जून से खुल गए थे। शिक्षकों ने स्कूलों में कक्षाओं, पुस्तकालय की सफाई, पानी की टंकी, किचन, शौचालय फर्श, दीवारें, खिड़की-दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकें आदि की सफाई कराई जा चुकी थी।
शुक्रवार को ब्लाक के 186 परिषदीय विद्यालयों में बच्चे पहुंचे तब शिक्षकों ने रोली टीका लगाया और मध्याह्न भोजन में कहीं खीर तो कहीं हलवा परोसा गया। बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्चों का गर्मजोशी से स्कूल पहुंचे पर स्वागत हुआ है। अब स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें ड्राॅप आउट कम करने पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें