फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बच्चे की निजी अस्पताल में मौत, हंगामा

Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बुखार और दस्त से पीड़ित बच्चे की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और बच्चे के शव को गोद में लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली के बछज्जापुर गांव निवासी रामनिवास के नौ वर्षीय पुत्र रितिश को दो दिन से डायरिया की शिकायत थी। पिता ने बताया कि सोमवार रात रितिश की तबीयत बिगड़ी तो वह लोग उसे इंदरगढ़ तिराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर बेटे को भर्ती कर लिया गया।
अस्पताल कर्मचारियों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। देर रात बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें