फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग का अतिक्रमण बना बवाल-ए-जान

विज्ञापन
chibramau - encroachment jammed main road - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
नगर में लगने वाले जाम की समस्या इस तरह से आम हो गई है कि कुछ मिनटों के कार्य के लिए घर से निकलने वाले लोगों को वापस घर पहुंचने में घंटों का समय लग जाता है।
विज्ञापन

जाम सामना करने वाले लोगों की दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, नगरवासियों की बार-बार मांग के बावजूद अधिकारी नगर में लगने वाले जाम की तरफ ध्यान देने को तैयार नही हैं।
नगर में लगने वाले जाम का प्रमुख कारण है, मुख्य मार्ग पर फैला अतिक्रमण और दिन के समय में भारी वाहनों का प्रवेश। कहने को तो पुलिस ने भारी वाहनों के नगर में सुवह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन पुलिस के इन आदेशों की धज्जियां पूरे दिन उड़ती हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी बाईपास, प्राईवेट बसों की वजह से आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं विशुनगढ़ तिराहा, कोतवाली के पास, सब्जी मण्डी, पीपल चैराहा, हीरालाल कॉलेज चैराहा, नगर पालिका तिराहा, सौरिख बस स्टाप, सौरिख रोड तिराहा और तालग्राम तिराहा पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
लेकिन नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने के लिए अधिकारियों द्वारा अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नही उठाये गए हैं। नगर में जाम की समस्या पर कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वह किसी कार्य से अपने घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें पता नहीं होता है कि वापस घर आने में उन्हें कितना समय लगेगा।
हालांकि नगर में लगने वाली जाम की समस्या से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे दिन में कम से कम एक बार मुख्य मार्ग के जाम में न फंसना पड़ता हो।
ऐसा नहीं है कि नगर में लगने वाले इस जाम से केवल नगर के लोगों को ही समस्याओं का सामना करना पड़ता हो बल्कि इस जाम में अक्सर अधिकारियों की गाड़ियां भी काफी समय तक फंसी हुई देखी जा सकती हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी तक जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाये जाने के लिए अभी तक इस ओर प्रशासन द्वारा कोई कदम नही उठाये गये हैं।
नो-इंट्री का होगा कड़ाई से होगा पालन
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर में लागू नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि दिन के समय में नगर में भारी वाहन प्रवेश करता है तो चौराहों और तिराहों पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जाम की समस्या से नगर की जनता को निजात दिलाने का हर हाल में प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें