फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही की मार्ग दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
मुजफ्फर नगर के ध्यानार्थ। हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही विनीत कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नानी की मौत पर छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही की इटावा जनपद के चौबिया थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। साथी की असमय मौत पर सभी पुलिसकर्मी मायूस हो गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना तहसील के खेड़ी सुड़ियान गांव निवासी आरक्षी विनीत कुमार (23) पुत्र बालेंद्र सिंह 2019 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 18 दिसंबर 2019 को छिबरामऊ कोतवाली में तैनाती मिली। यहां से करनौली चौकी में तैनात कर दिया गया।
मंगलवार को परिजनों ने फोन कर नानी संतोष पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी शामली की मौत की सूचना दी। इस पर दो दिन की छुट्टी लेकर मंगलवार को बाइक से घर के लिए निकले। देर रात इटावा जनपद के चौबिया थानाक्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली में मातम छा गया। विनीत दो भाइयों में बड़े थे। पिता व छोटा भाई गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें