छिबरामऊ। सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छिबरामऊ ने सिकंदरपुर को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
सोमवार को भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर फाइनल मैच छिबरामऊ फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और सिकंदरपुर रौनक क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें छिबरामऊ के कप्तान विनीत अग्निहोत्री ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सिकंदरपुर की पूरी टीम 12 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें पिंटू ने सर्वाधिक 43 व सौरभ ने 19 रन बनाए। छिबरामऊ की तरफ से आशू ने पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिबरामऊ की टीम ने 10 ओवर में विनीत के 21, विशाल के बीस रनों के सहारे महज तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे ने विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को 15 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए। मैच में अंपायर की भूमिका में शनि सक्सेना व कमल पांडेय रहे। कंमेंट्री की भूमिका भोला दुबे और आयुष चतुर्वेदी ने निभाई। मैच के दौरान सौरभ दुबे, प्रभाकर रावत, हनी सिंह, जय दुबे, सनी दुबे, भोलू दुबे ,आनंद राठौर, राजा दिवाकर, राजू गुप्ता, सतपाल यादव, सोनू गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।