फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ महोत्सव का रंगारंग आगाज

Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
छिबरामऊ महाोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ नगर का छठवां छिबरामऊ महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की विरासत और लोक संस्कृति के साथ गंगा जमुनी तहजीब बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.अशोकचंद्र ने फीता काटकर छिबरामऊ महोत्सव का शुभारंभ किया। लोकभारती इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षाविद शंभूदयाल मौर्य ने महोत्सव गीत प्रस्तुत किया। नौसे खां गाजी ने देश गीत सुनाया। समिति के पदाधिकारी प्रदीप प्रधान, आलोक वर्मा, जितेंद्र शर्मा, जाहिद चिस्ती, सुनील सत्या, मनीष खंडेलवाल, डॉ.अशोक तामरे, ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात, शशिकांत शुक्ला, सुभाष वर्मा, रमेश शर्मा, सुधा प्रधान ने जिलाधिकारी को शाल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कई लोगों को किया गया सम्मानित
छिबरामऊ। शहर को साहित्य और संगीत में पहचान देने वाले दूरदर्शन कलाकार नौसे खां गाजी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी शंभूदयाल मौर्य, प्रदेश में अपने खरे पेडे़ से पहचान दिलाने वाले बाबूराम पेड़ा वाले के पुत्र, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ.आत्माराम शर्मा, हीरालाल वीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव तथा वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात को महोत्सव मंच पर जिलाधिकारी ने शाल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें