कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ आरएन सिंह व सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डीएम ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति के कामकाज की समीक्षा की। छिबरामऊ के 100 शय्या अस्पताल में चौंकाने वाली बात सामने आई। यहां प्रसव की प्रगति शून्य निकली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताकर सीएमएस को सुधार लाने के निर्देश दिए।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहा कि कोविड 19 में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रहकर कार्य करना है। किसी भी प्रकार की शिथिलता माफ नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले में बच्चों एवं गर्भवती माताओं के टीकाकरण पर जोर दिया। कहा कि कोई बच्चा व गर्भवती महिला छूटनी नहीं चाहिए। टीकाकरण प्रत्येक गांव व शहरी इलाके में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। टीकाकरण दिवस में टीकाकरण को पंजिका में दर्ज कर महिलाओं का मोबाइल नंबर भी फीड किया जाए। उन्होंने मातृ-मृत्यु में गुगरापुर में अधिकता व हसेरन में ऑडिट समय से न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही आशा व एएनएम से सही रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज न करने पर कार्रवाई की बात कही।
बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप समेत कई अफसर मौजूद रहे।