फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर भी दगा दे गईं रोडवेज बसें, भटके यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाप पर बस में बैठने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली के बाद छठ पूजा पर भी रोडवेज बसें दगा दे गईं। यात्री पूरे दिन रोडवेज बस स्टाप तो कभी जीटी रोड के चक्कर काटते रहे। कुछ बसें आईं, वह पूरी तरह से भरी थीं। पूर्वांचल की ओर जाने वाली बसों की संख्या खासी कम रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना पड़ा।
विज्ञापन

छठ पूजा पर भी बसों का टोटा नजर आया। यात्री पूरे दिन बस के इंतजार में भटकते रहे। मुख्यमंत्री ने दीपावली और छठ पूजा पर बसों की कमी न होने का फरमान जारी किया था। इसके बाद भी जिले में पूरे दिन बसों की कमी देखने को मिली। यात्री रोडवेज बस स्टाप व जीटी रोड किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। गाजीपुर, बनारस और प्रयागराज की ओर जाने वाली बसों की कमी रही। इससे यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। कई यात्री निजी वाहनों से निकले। बस स्टाप पर यात्रियों की भीड़ के चलते जीटी रोड पर जाम लगता रहा। यातायात पुलिस व होमगार्ड जवान जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाते दिखे।
विज्ञापन

एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि बसों की कमी नहीं है। अधिक यात्री निकलने से समस्या हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें