फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मिले पॉजिटिव, छह ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं है। बुधवार को जिले में छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उपचार से छह लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सैफई मेडिकल कालेज से 625 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें भवानीपुर और खुर्रमपुर गांव में एक-एक व्यक्ति, तिर्वा के कल्यानपुर में एक और मिघौली व तालग्राम के अलमापुर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 3281 हो गई है। उपचार के बाद 3143 लोग ठीक हो गए हैं। इस समय 99 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के अन्य महानगरों की तरह जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इससे सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। खांसी और बुखार के लक्षण मिलते ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

चार लोगों की हुई डेंगू जांच, एक निकला पॉजिटिव
जिला अस्पताल में बुधवार को चार लोगों में डेंगू के लक्षण मिले। लैब में सैंपल लेकर सभी लोगों की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं तीन लोगों को दवाएं देकर नियमित सेवन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें