चुनाव आयोग से आए प्रेक्षक एसवीएस रंगाराव ने बुधवार
की सुबह मंडी समिति पहुंचकर स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस दौरान कई
कमियां मिलीं, जिनको दूर कराने की हिदायत सीडीओ उदयराज यादव को दी। साथ ही
पीडब्ल्यूडी के अफसरों को तत्काल खिड़कियों को ईंटों की चुनाई कराकर बंद
करने की जिम्मेदारी सौंपी।
गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र में मतदान के दौरान
पीएसी बल भी सुरक्षा के मद्देनजर लगाने को कहा। प्रक्षक ने स्ट्रांग रूम का
जायजा लेने के दौरान सभी कमरों की सुरक्षा के इंतजाम परखे। उन्होंने सीडीओ
व पीडब्ल्यडी के एक्सईएन संजय श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम
को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाए।
बचे चंद दिनों में खिड़कियां, जंगले व
अन्य स्थानों को बंद करा दें। हर कमरे में जाकर पूरी व्यवस्था को जांचा।
जलालाबाद के वीडी तिवारी इंटर कालेज पहुंचकर का भी उन्होंने जायजा लिया और
स्ट्रांग रूम की हालत जांची।