फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फर्जी फर्म बनाकर डेढ़ लाख से अधिक का लगाया चूना

Thu, 20 Jul 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
-छिबरामऊ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में जालसाज ने फर्जी ढंग से फर्म का लाइसेंस जारी करा लिया। एक लाख 58 हजार रुपये का मंडी शुल्क बकाया होने पर मंडी समिति प्रशासन को जानकारी हुई। मंडी सचिव ने फर्जी लाइसेंस से होने वाली खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए 15 दिनों में बकाया जमा करने का नोटिस जारी किया है। साथ ही फर्जी फर्म बनाने के लिए गारंटी लेने वाले दो आढ़तियों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के बरगांवा अमोलर गांव सभा अंतर्गत ग्राम कोइटिया निवासी रघुवीर सिंह के आधार कार्ड से सिंह ट्रेडर्स नाम से फर्म का लाइसेंस जारी कराया गया था। कई दिनों से मंडी शुल्क व विकास सेस जमा न करने पर फर्म पर मंडी समिति का 1,58,740 रुपये शुल्क बकाया हो गया। ई-मंडी पोर्टल पर बड़े बकायेदार होने के कारण मंडी समिति ने रघुवीर सिंह को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद रघुवीर सिंह को जानकारी हुई कि उसके नाम से मंडी समिति में फर्म संचालित है। उसने मंडी समिति पहुंचकर सचिव बृजभान से जानकारी लेते हुए बताया कि उसके आधार कार्ड का फर्जी तरीके से उपयोग कर फर्म बनाई गई है। इस फर्म से उसका कोई लेना देना नहीं है।
मंडी सचिव ने बताया कि फर्जी फर्म के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। उसका फोन नंबर मिला है, लेकिन वह बंद है। इस फर्म के लाइसेंस निर्माण में मंडी समिति के बांके बिहारी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अर्जुन सिंह व नव्या ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रंजीत सिंह ने गांरटी ली थी। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल फर्जी फर्म के लाइसेंस पर होने वाली खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। यदि फर्जी फर्म संचालक ने बकाया शुल्क जमा न किया तो गारंटी लेने वाली फर्मों के संचालकों से वसूल किया जाएगा। साथ ही 15 दिनों में शुल्क जमा न होने पर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन





कई अन्य मंडियों में भी कर रहा है कारोबार

किसान रघुवीर सिंह ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसके नाम पर फर्जी फर्म का संचालन करने वाला व्यक्ति आसपास की कई अन्य मंडियों में फर्जी लाइसेंस बनवाकर अवैध तरीके से कारोबार कर रहा है। यहां भी उस पर लाखों रुपये का शुल्क बकाया है। वह पिछले दो सालों से अस्वस्थ चल रहा है, जबकि उसके दो पुत्र खेती का काम देखते हैं। उसके नाम पर मंडी समिति में संचालित फर्म से उसका कोई लेनादेना नहीं है। फर्जी तरीके से बनवाए गए लाइसेंस की जांच कराकर जालसाज के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें