छिबरामऊ (कन्नौज)। रिश्तेदारी में जा रही महिला से बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक सवार तीन युवकों ने टप्पेबाजी कर दी। युवक महिला से जेवर व नकदी लेकर बेवर भाग गए। अब पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
इटावा जनपद के बसरेहर निवासी फूलश्री पत्नी राम औतार सोमवार को मोहल्ला असालत नगर जाने के लिए पश्चिमी बाईपास से वाहन से उतरकर पैदल ही जा रही थीं। तभी बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने कपड़े में बांधकर कागज के टुकड़े पकड़ा दिए और उनसे एक सोने की मटरमाला, एक जोड़ी कुंडल व दो हजार रुपये ले लिए और कुछ देर में आने को कहा। महिला इंतजार ही करती रही लेकिन टप्पेबाज बेवर की तरफ भाग गए। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।