फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: करंट लगने से किशोर की मौत, पंखा हटाते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 04 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सोमवार की सुबह पंखा हटाते समय निशांत भदौरिया करंट की चपेट में आ गया। परिजन किशोर को सौ शैया अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के खड़िनी कस्बे में पंखा हटाते समय किशोर को करंट लग गया। परिजन उसे सौ शैया अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के ग्राम गढ़िया पाह निवासी कौशलेंद्र सिंह के यहां 12 दिन पहले इटावा जनपद के चकर नगर से बहन पूनम अपने बेटे निशांत भदौरिया (15) के साथ अपने मायके घूमने आई थी।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह पंखा हटाते समय निशांत भदौरिया करंट की चपेट में आ गया। परिजन किशोर को सौ शैया अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें