फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नवाब के खिलाफ 17 को दाखिल की जाएगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव के मामले में विवेचना पूरी हो चुकी है। पुलिस ने सभी तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र कर लिए हैं। इस मामले में नवाब सिंह सहित उसके भाई नीलू यादव और पीड़िता की बुआ के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन




पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद किशोरी दुष्कर्म कांड के विवेचक सदर कोतवाल कपिल दुबे ने विवेचना पूरी कर ली है और अब तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि त्रुटियों के परीक्षण के बाद सोमवार को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी नीलू यादव और बुआ से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इससे पहले पुलिस ने तकनीकी और इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य के रूप में चौधरी चंदन सिंह डिग्री काॅलेज का डीवीआर, वीडियो क्लिप, पीड़िता की कॉल रिकॉर्डिंग तथा वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट को भी एकत्र किया गया है। इसके अलावा कई प्रकार के साक्ष्य भी पुलिस के पास हैं, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। शनिवार को चार्जशीट का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद कोई त्रुटि न मिलने पर सोमवार को न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें