परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने गुरुवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में बैठक कर रणनीति बनाई। भाजपा जिला प्रभारी दिनेश राय ने बताया कि 12 नवंबर को परिवर्तन यात्रा के तहत तिर्वा में जनसभा होगी। इस यात्रा के जिला संयोजक भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार व सह जिला संयोजक जीतू तिवारी को बनाया गया है। 13 नवंबर को यात्रा छिबरामऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के बाद भी अन्य कार्यक्रम होने है। इसमें युवा सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, महिला सम्मेलन को भी विशालता व भव्यता के साथ करना है। इसकी भी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जा चुकी है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर विशाल शुक्ला, छोटू यादव, रंजीत कश्यप, अलकेश त्रिवेदी, अशोक सिंह, आशुतोष मिश्रा, सदरूद हसन, धर्मेंद्र कटियार, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, कैलाश राजपूत, अर्चना पांडेय, वीरेंद्र दुबे आदि रहे।