फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदला मौसम लाया बीमारी, ओपीडी 600 पार

Mon, 24 Apr 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कभी धूप तो कभी बूंदाबादी के बीच बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। लगातार खांसी, बुखार, जुखाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी की आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया है। बढ़ी भीड़ को देखते हुए डॉक्टर भी मरीजों को पांच-पांच दिन की दवा लिखने में लगे हैं।
विज्ञापन

दो दिन से बदले मौसम के साथ बीमारियों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी भी दोगुनी हो गई। आम दिनों में 300 से 400 तक पहुंचने वाली मरीजों की संख्या सोमवार के 608 तक पहुंच गई। इसके चलते अस्पताल परिसर में गहमा गहमी रही। सुबह से ही पर्चा खिड़की से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और पैथोलॉजी में जांच कराने को मरीजों की कतार लगी रही। हर जगह भीड़ होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद डॉक्टरों को दिखाने के बाद मरीजों की खून की जांच हो पाई। उधर, अचानक से बढ़ी भीड़ को देखते हुए ओपीडी के कक्षों में बैठे डॉक्टर भी परेशान दिखे। सभी मरीजों का दवा मिल सके इस लिए पर्चा लेकर हाल पूछा और पांच-पांच दिन दवा लिखकर टरका दिया। जिला अस्पताल के आयुष विभाग के डॉ. सैय्यद सलमान ने बताया कि बदले मौसम में खांसी, जुमाख और बुखार के मामले सामने आ रहे है। यह मौसम बच्चों से लेकर बड़ों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। मरीजों को दवा के साथ खानपान की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें