फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में बर्तन व्यापारी की जेब काटी, एक लाख रुपये पार

विज्ञापन
कोतवाली में मामले की जानकारी देता बर्तन व्यापारी - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कानपुर से पीतल बेचकर घर लौट रहे बर्तन व्यापारी की प्राइवेट बस में जेब कट गई। जेबकतरे ने एक लाख रुपये पार कर दिए। जेबकतरे के उतरने पर व्यापारी को शक हुआ। पकड़ने का प्रयास करने पर वह धक्का देकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सौरिख के मोहल्ला गांधी नगर निवासी राजदीप उर्फ राजू पुत्र श्रीकृष्ण सविता की कस्बे में बर्तन की दुकान है। सोमवार को वह पुरानी पीतल बेचने के लिए कानपुर गए थे। रात को कानपुर में ही रिश्तेदारी में रुक गए। मंगलवार सुबह वह कानपुर से निकले। नगर के पूर्वी बाईपास पर बस से उतरने के बाद वह सौरिख तिराहे पर पहुंचे। यहां से सौरिख जाने के लिए प्राइवेट बस में बैठ गए। पास की सीट पर बैठे युवक ने इनकी जेब काटकर एक लाख रुपये निकाल लिए। बस के लगभग दो सौ मीटर आगे निकलने पर युवक ने बस को रोकने के लिए कहा। उसके उतरने की कोशिश के दौरान व्यापारी की नजर कटी हुई जेब पर गई। व्यापारी ने पकड़ने का प्रयास किया तो जेबकतरा धक्का मारकर बस से नीचे उतर गया। नीचे काली पल्सर पर खड़े दो युवकों के साथ बैठकर वह भाग गया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में सौरिख रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें