फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग

विज्ञापन
नहर निरीक्षण भवन में प्रदर्शन करते भगवंतपुर के किसान। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग को लेकर भगवंतपुर के ग्रामीणों ने नहर विभाग के निरीक्षण भवन में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसान नहर निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि भगवंतपुर मौजा में छोटे-छोटे किसान हैं। कुछ किसानों की जमीन छिबरामऊ-सौरिख मार्ग पर है। यह बेहद कीमती है। लेखपाल, कानूनगो व सहायक चकबंदी अधिकारी काश्तकारों के चकों को मूल जोत से हटाकर इधर-उधर कम कीमत वाली जमीन बना रहे हैं। चकबंदी कर्मचारी मालियत जैसी खामियां कर रहे हैं। इससे काश्तकारों को नुकसान हो रहा है। आपत्ति की फाइलें गायब हैं। यह मिल नहीं रही हैं। किसानों ने सांसद सुब्रत पाठक को मांग पत्र सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग की।
इस दौरान गौरव यादव, रामकुमार, ब्रजेश कुमार, दिनेश चतुर्वेदी, संजय कुमार, राजीव तिवारी, इच्छाराम, हरिनाथ सिंह, भगवान दास, श्यामबाबू, आशाराम, शीलू पाल, अनार सिंह, सत्यपाल, सुशीला, संजीव, अमित व रामऔतार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें