फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी में धांधली का आरोप लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते महचंदापुर के ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इलाके के गांव महचंदापुर के किसानों ने चकबंदी में धांधली का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो रसूखदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं। किसानों ने चकबंदी कार्य रोककर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को महचंदापुर के किसान राजेश कुमार, दयानंद, रामपाल, धीरज, महादेव और शिवम के साथ करीब 50 किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने गांव में चल रही चकबंदी में धांधली का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो रसूख वाले किसानों के खेतों का विस्तार कर रहे हैं। अन्य किसानों के खेतों को टुकड़ों में बांट रहे हैं। प्रदर्शन के बाद किसानों ने डीएम राकेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान राधाकृष्ण, ओमबाबू, रमाकांत, अनुज कुमार, रमन कुमार, सुरेश चंद्र, दशरथ, प्रदीप कुमार, राधा देवी, रामपाल और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें