फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, महामंत्री की नई पारी शुरू

Wed, 24 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित सुंदरलाल मेमोरियल महाविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष राजू यादव व महामंत्री सोमू सैनी को उच्चतर शिक्षा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष रामेंद्र बाबू चतुर्वेदी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि पीएसएम कालेज में विपरीत परिस्थितियों में भी छात्रसंघ चुनाव कराए गए, जबकि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों पर चुनाव कराने में डीयू, जेएनयू, बीएचयू फेल साबित हुआ है। चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रसंघ एक मंच है समस्याओं को समझने का। उनका निदान कराना छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्य होता है।

पीएसएम महाविद्यालय में सदैव चुनाव होते आए है। कहा कि युवा अपनी ऊर्जा की सही दिशा में इस्तेमाल करें। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवानों को आगे निकलकर आना चाहिए। छात्रसंघ को अपनी कर्मभूमि बनाए। कहा कि अधिकार कभी मांगने से नहीं मिलते हैं, उनको छीनना पड़ता है, पर अधिकारों को छीनते समय गुरु व शिष्य की गरिमा को बनाए रखें।
विज्ञापन


कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने वह देखो जो सोने न दे। इससे पहले छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। बाद में रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।

इसके अलावा छात्रों ने सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस मौके सुनीति मिश्रा, प्रो. शशि प्रभा अग्निहोत्री, डा. लालचंद्र शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, पूर्व अध्यक्ष संजू कटियार, ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, अजय शर्मा, हाजी रईस, संतोष चतुर्वेदी, एतिशाम हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें