फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाटुकार इतिहासकारों ने जयचंद के चरित्र को बनाया दागदार

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में राजा जयचंद किले के पास गुरुवार को स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विषय विशेषज्ञों ने राजा जयचंद को गद्दार कहने वालों पर तीखे प्रहार किए। कहा कि यह साबित करने वाले को इनाम दिया जाएगा। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. कात्यायन ने कहा कि चाटुकार इतिहासकारों ने वीर महाराजा जयचंद के चरित्र को दागदार बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाजसेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले महाराजा जयचंद स्मृति समारोह को इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कन्नौज वासियों ने समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव को इस समारोह को सफलतापूर्वक करवाने के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ.नरेश कात्यायन ने कहा कि कन्नौज का इतिहास गौरवमयी रहा है। एक समय भारत देश की राजधानी रहा। हर्षवर्धन को दुनिया का सबसे दानवीर सम्राट कहा जाता है। ऐसे दानवीरों की धरती क्या कभी कोई गद्दार पैदा कर सकती है। कुछ चाटुकार इतिहासकारों ने वीर महाराजा जयचंद के चरित्र को दागदार बनाने का काम किया है। महाराजा जयचंद वीर सम्राट थे। उन्होंने जन्मभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे सम्राट को गद्दार बताने वाले को समिति पांच लाख रुपये इनाम देगी। मंच का संचालन शिक्षक अमरनाथ दुबे ने किया।
इस मौके पर कवि विश्वनाथ दुबे, कवि मदन तिवारी, फिल्म डायरेक्टर स्वामी पी.आचार्य, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, कवि सुशील राकेश, कवि अज्ञात, कवि अजीत राय, अनुराग मिश्रा, सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, दिनेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें