जिला पंचायत सदस्य के सभी 28 वार्डों के प्रमाण पत्र
जिला पंचायत से ही बांटे गए। यहां रिटर्निंग आफीसर उदयराज यादव ने विजयी
प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
सोमवार को आठों ब्लॉक के सात स्थानों
पर जिला पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती हुई। गिनती के बाद पूरा ब्योरा
वहां के आरओ व एआरओ ने जिला मुख्यालय भेजा। यहां रिटर्निंग ऑफीसर की देखरेख
में पूरा ब्योरा निर्वाचन आयोग की वेेबसाइट पर फीड किया गया। इसके बाद
प्रमाण पत्र जारी किए गए।
दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब प्रमाण पत्र बांटने
का सिलसिला चला। सबसे पहले वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव
जीतने वाले बसपा समर्थित प्रत्याशी हासिम को रिटर्निंग आफीसर ने जीत का
प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद रजनीकांत यादव, श्रुति प्रवास, विद्यावती,
राजेंद्र सिंह व शिल्पी कटियार को प्रमाण पत्र दिया गया।
उधर, जीत का
प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशी को ही दिया जाता है। शाम करीब पांच बजे वार्ड
एक से जीती शिल्पी कटियार के पति संजू कटियार जिला पंचायत पहुंचे। उनके साथ
सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा आदि कई कार्यकर्ता थे।
संजू ने प्रमाण पत्र लिया। इस दौरान आरओ कक्ष में काफी भीड़ लग गई।
बाद में
सपा नेता गुड्डू सक्सेना भी पहुंच गए। देर शाम फिर शिल्पी कटियार को
बुलाया गया। बाद में सीडीओ ने उनको खुद अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया।