छिबरामऊ। सौरिख रोड पर मां कालिका देवी मंदिर के पास स्थित सपा मजदूर सभा के कार्यालय में बैठक हुई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की राशन वितरण योजना देश के विकास की पोल स्वयं खोल देती है।
वर्तमान समय केंद्र सरकार देश के 80 करोड लोगों को गरीब मानकर निशुल्क राशन मुहैया करा रही है। इसके बाद भी सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर देश को विकसित बनाने का सपना दिखा रही है। देश में पूंजीपति बढ़ते जा रहे हैं, जबकि आम आदमी की जेब पर खुलेआम लूट की जा रही है। मजदूर सभा जिलाध्यक्ष मेजर सिंह ने कहा कि मजदूर व गरीबों के सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। वरिष्ठ सपा नेता अहसन खां की अध्यक्षता एवं योगेंद्र यादव के संचालन में हुई बैठक में राम रहीश यादव, युसुफ खां, अखिलेश राजपत, पिंटू यादव, श्याम सिंह राजपूत, प्रशांत यादव, सुनील, रानू कुरैशी, सभासद नरेंद्र शर्मा, दिनेश शाक्य, महेंद्र यादव समेत कई सपाई मौजूद रहे।