फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के आसपास जमा रही भीड़

Sat, 10 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का पालन कराने को बूथ पर तैनात पुलिस फोर्स ने सुस्ती बरती, इसलिए दो सौ मीटर के दायरे में वोटरों को ढोकर लाने वाली बाइकें खड़ी रहीं।
विज्ञापन


वोट डालने के बाद वोटरों और असरदार उम्मीदवारों के प्रचारकों की भीड़ केंद्रों के बाहर पूरे दिन डटी रही। तिलपई डिगसरा में पुलिस टीम के पहुंचने के बावजूद मतदान केंद्र के बाहर झुंड बनाए अराजकतत्व खड़े रहे। अफसरों के दौरे के वक्त उन्हें खदेड़ दिया गया, पर अफसरों का काफिला जाने के बाद भीड़ फिर मतदान केंद्र के गेट के बाहर डट जाती।
विज्ञापन


अनौगी मतदान केंद्र से 50 मीटर के दायरे में सैकड़ों की भीड़ व दर्जनों बाइकें खड़ी रहीं, पर उन्हें हटाने की जरूरत सुरक्षा कर्मियों ने नहीं समझी। यही हाल अधिकांश मतदान केंद्रों पर रहा। चुनाव आयोग और डीएम का 200 मीटर के दायरे में भीड़ न इकट्ठा करने संबंधी फरमान का असरदार लोग मखौल उड़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें