फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लक्ष्य हासिल करने के लिए भटक रहे केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
ग्राम सलेमपुर में किसानों से बातचीत करते केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार। - फोटो : ग्राम सलेमपुर में किसानों से बातचीत करते केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार।
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 40 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन पर दिए गए लक्ष्य 15000 के सापेक्ष अब तक 2649.53 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। निर्धारित लक्ष्य को करने के लिए केंद्र प्रभारी अब गांव-गांव जाकर किसानों से बातचीत कर उन्हें क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के पास खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए 15 जून तक समय है। केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए किसानों से जाकर मिलने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में केंद्र प्रभारी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। जिन केंद्रों पर कम किसान पहुंच रहे हैं उनके प्रभारी अब गांव-गांव घूमकर किसानों से संपर्क कर केंद्रों पर ही गेहूं लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ताकि समय से लक्ष्य को हासिल किया जा सके। जनपद के कई केंद्रों पर खरीद काफी कम हो सकी है, जिससे अधिकारी परेशान हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव अब गेहूं तैयार हो चुका है। केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। मई में अच्छी खरीद होगी और लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें