फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डार्कजोन नहर निर्माण में सीमेंट में खेल, 94.45 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना डार्कजोन को भी अफसरों ने नहीं बख्शा है। डार्कजोन निर्माण के लिए निर्गत सीमेंट को दोबारा अंकित कर 94.45 लाख की चपत अफसरों ने विभाग को लगाई है। खास बात तो यह है कि एक्सईएन पूरे मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


छिबरामऊ के खोजीपुर से ब्लॉक तालग्राम-जलालाबाद के मतौली तक 27.877 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 161 करोड़ रुपये का बजट शासन ने उपलब्ध कराया है। कन्नौज सिंचाई खंड में तैनात तत्कालीन अवर अभियंता ने तीन मार्च 2017 में निर्गत हो चुकी सीमेंट को दोबारा लेखा में अंकित करते हुए पांच अप्रैल 2018 को कार्यालय में प्रेषित किया गया। इससे सिंचाई विभाग को 26,988 बैग सीमेंट की चपत लगाई गई, जिसकी कीमत 94.45 लाख रुपये थी। सीमेंट के खेल में तत्कालीन अवर अभियंता का विभाग के कई अफसरों और कर्मियों ने सहयोग भी किया गया। डार्कजोन निर्माण में सीमेंट में हुए खेल की जानकारी मिलते ही शासन स्तर पर भी खलबली है, लेकिन एक्सईएन पूरे मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। अ
ब देखना यह है कि शासन महत्वाकांक्षी परियोजना में खेल करने वाले दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड सूर्यमणि सिंह ने बताया कि डार्कजोन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मामले की जानकारी नहीं है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें