फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने जुलूस निकाल मनाया जश्न

Tue, 10 Feb 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पार्टी की धमाकेदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। अंधामोड़ से निकले जुलूस में जमकर नारेबाजी हुई। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जनता का आह्वान किया गया। साथ ही भ्रष्टाचारी नेताओं का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करने को कहा गया।
विज्ञापन


जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे आप नेता गुड्डा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। अंधामोड़ से रोडवेज बस स्टाप, लोहिया चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी को अपनी वोट की ताकत पहचानने और काम कम बातें ज्यादा करने वालों को चुनाव में हराने की अपील की गई।

ऋषि मिश्रा ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है। सरकारी धन से ऐशोआराम करने और विकास कराने के बजाय जाति, धर्म व क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को सुधारने में जुट गई है। दिल्ली चुनाव इसी का नतीजा है क्योंकि भाजपा विकास कराने के बजाय झूठे वादे करने में जुट गई है। इस मौके पर शिवम दुबे, नारायण चंद्र, सत्यभान सिंह, महेंद्र सागर, लाल मुहम्मद, प्रवीन पाठक, कल्लू सक्सेना, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने पर पार्टी समर्थकों ने आतिशबाजी छुड़ाई व एक दूसरे को मिठाई बांटी। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद आप पार्टी के अशोक कुशवाहा, साजिद खान, इरशाद, साबिर, राकेश शर्मा, इसरत हुसैन ने चौराहे पर जीत की खुशी में पटाखे छुड़ाकर मिठाई बांटी।

भाजपा की उलटी गिनती शुरू
समधन (कन्नौज)। बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा है कि दिल्ली चुनाव से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की सपा सरकार के बाद अब बीजेपी को जनता ने सबक सिखाया है। नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी मो. अख्तर के यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सपने दिखा रही है और हवाई भाषण दे रही है। कथनी और करनी में अंतर जनता समझ चुकी है। इस मौके पर परवेज हुसैन, शहबाज हुसैन, इकलाख, फकरुद्दीन, जुबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें