फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गर्भवती की मौत, मायके पक्ष का हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम खोजीपुर रंपुरा में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार को मौत हो गई। मायके पक्ष ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष ने अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



ग्राम खोजीपुर रंपुरा निवासी इंद्रेश प्रजापति की पत्नी सुमनलता (24) सात माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज दस्त की शिकायत होने लगी। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। दवा से कुछ समय के लिए राहत भी मिली। शाम को दोबारा हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सुमनलता की शादी 23 मई 2025 को ठठिया क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर इंद्रेश के साथ हुई थी। पति इंद्रेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि जांच में बीमारी से मौत होना का मामला संज्ञान में आया है। फिर भी मायके पक्ष के आरोपों को देखते शव पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें