फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

Wed, 17 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के हाल से रूबरू हो चुके आईजी जोन के निर्देश पर कई माह पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। कैमरे लगने के भय से कोतवाली में कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा, पर अब फिर से कोतवाली के हालात पहले जैसे ही हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली का निरीक्षण करने आए तत्कालीन आईजी जोन आशुतोष पांडे ने लोगों से भी बातचीत की थी। इस बीच कई लोगों ने कोतवाली की खामियों की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुंशियाने और कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे।

लोगों में चर्चा थी कि यह सीसीटीवी कैमरे सीधे जोन से अटैच हैं। काफी दिन तक तो कोतवाली में कैमरे का भय दिखाई पड़ा, पर अब सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर कोतवाली की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। आलम यह है कि यहां रोजाना पूरे दिन संदिग्ध लोगाें का जमघट लगा रहता है। ऐसे में फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें