फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के घर से नगदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
साक्ष्य जुटाते फोरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। नादेमऊ चौकी इलाके के ग्राम नैनपुरवा में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के घर चोरी हो गई। चोर सवा दो लाख रुपये और लाखों रुपये की कीमत के जेवर ले गए। सूचना पर फोरेंसिक, डाग स्क्वॉड व पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नैनपुरवा के जगदेव सिंह लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार हैं। बुधवार देर रात छत के रास्ते से चोर घर के अंदर घुस आए। कमरे में रखे बक्सों के ताले खोलकर दो लाख बीस हजार रुपये, सोने की पांच अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, तोड़ियां, मंगल सूत्र, सुई धागा व टॉप्स आदि कीमती जेवर चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद ताला खोलकर निकल गए। सुबह घटना की सूचना पर नादेमऊ चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। कुछ देर बाद फोरेंसिक व डाग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ के साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए।
डेढ़ किलोमीटर बिलंदपुर तक दौड़ा जैकी
चोरी की सूचना पर डॉग स्क्वॉड टीम के सुनीत कुमार व मानवीर सिंह जैकी कुत्ते के साथ नैनपुरवा पहुंचे। जैकी ने जगदेव सिंह के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बिलंदपुर तक दौड़ लगाई। इसके बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

घटना में करीबी का हाथ होने की आशंका
पुलिसकर्मी किसी करीबी के घटना में शामिल होने का अनुमान लगा रहे हैं। घर के रास्ते घुसे चोरों ने किसी भी कमरे या बक्से का ताला नहीं तोड़ा। घर में रखी चाबियों को उठाकर बक्सों को खोलकर कीमती सामान ले गए। बाद में मुख्य गेट का ताला खोलकर चुपचाप निकल गए।
बेटी ने दी चोरी की घटना की जानकारी
जगदेव सिंह के अनुसार वारदात के समय वह घर के बाहर और बेटा प्रांशू छत पर लेटा था। बेटी निशा कमरे के बाहर लेटी थी। इसी कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य गेट का दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर बेटी की आंख खुल गई। उसने घटना की जानकारी दी। तब तक चोर निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें