फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला फूल तोड़कर परिवार का भरण पोषण करती है। आरोप है कि वह खेत पर गई थी। इसी बीच गांव का ही युवक ने घर का ताला तोड़कर घुस गया और नकदी समेत आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर महिला ने कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के पैंदाबाद गांव निवासी राधिका ने बताया कि 17 मई की दोपहर साढ़े तीन बजे घर में ताला लगाकर फूल तोड़ने थी। इसी दौरान गांव निवासी बृजेश ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें से 11 हजार नकद, सोने के एक जोड़ा कुंडल, सोने की चेन, चांदी की हाफ पेटी और पायल चोरी कर ले गया। आरोप है कि पति व एक ग्रामीण ने उसे चोरी करते देखा और मना किया तो वह तमंचा लहराते हुए भाग निकला।
आरोप है कि युवक गांव में आए दिन चोरी करता है और पूरे गांव में उसके आतंक से लोग परेशान हैं। घटना के बाद सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पुलिस अधीक्षक को सूचना पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें