फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुआरियों के पास से नकदी और कारें बरामद

विज्ञापन
Cash and cars recovered from five gamblers - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पुलिस ने घेराबंदी कर एक घर में चल रह जुआ पकड़ा। पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2.75 लाख रुपये और दो कारें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रामगंज निवासी राम निवास राठौर के घर पर कई दिनों से जुुआ चल रहा था। राम निवास जुआरियों को बुलाकर खिलाता था। इसके बदले में वह उनसे रुपये लेता था। शनिवार की रात करीब 10 बजे सीओ सदर प्रियंका बाजपेई, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, एसआई तौकीर और चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने चेकिंग की। इस दौरान जुआ खेल रहे मोहल्ला बगिया फजल इमाम निवासी जीशान, नई बस्ती कन्नौज निवासी मोहम्मद शाहिद, कचहरी टोला कन्नौज निवासी साहिबे आलम, लाखन चौराहा निवासी शाहनवाज और कानपुर के नवाबगंज निवासी मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चकमा देकर राम निवास राठौर मौके से भाग निकला। सीओ ने बताया कि आरोपी राम निवास इससे पहले दिल्ली में सट्टा खिलाता था। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें