फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव में श्रेया और तन्वी ने मारी बाजी

विज्ञापन
Shreya and Tanvi won in Rangotsav - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के नौगाईं गांव में साइरुपी फेडरेशन की ओर से रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने कागज पर अपने हुनर के रंग उकेेेेरे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से श्रेया तो सीनियर वर्ग से तन्वी दुबे ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से कागज पर आकर्षक कलाकृतियां बनाई गईं। इनको चयनित करने के लिए निर्णायक मंडल को काफी मेहनत करनी पड़ी। इसमें जूनियर वर्ग से प्रियल मिश्रा द्वितीय, निपुन दुबे तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सताक्षी दुबे द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि डॉ. उदयपाल सिंह व पूजा पांडेय ने प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. उदयपाल सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण परिवेश के बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा निकलकर सामने आती है। बच्चों को अपने हुनर को सभी के सामने रखने का मंच मिल जाता है और उनकी झिझक भी खुल जाती है। प्रधानाध्यापक पूजा पांडेय ने कहा कि रंगोत्सव प्रतियोगिता में जिस तरह से बच्चों ने कलाकृतियां बनाई हैं, वह काबिलेतारीफ है। बिना किसी सहयोग से सिर्फ अपने प्रयास से ही ऐसी कलाकृतियां बनाना बच्चों के अंदर छिपे हुनर का प्रतीक है। निर्मला दुबे की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में फाउंडेशन के अध्यक्ष नमन एस. दुबे, मनोज दुबे, राजीव दुबे, विनीत दुबे, टोनी दुबे व नीरज शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें