तिर्वा। खेत मे खड़े यूकेलीप्टस के पेड़ों की बिक्री की धनराशि में अवैध तरीके से हिस्सेदारी मांग रहे दबंगों को पैसा देने से मना करने के मामले में पीड़ित ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लालसहायपुर्वा गांव निवासी रामपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आठ दिन पूर्व खेत मे खड़े यूपीलीपटस के पेड़ों की बिक्री कर दी थी। देर शाम गांव के ही निवासी कश्मीर आए और बिक्री किए गए पेड़ों की धनराशि में अवैध तरीके से हिस्सेदारी मांगने लगे। मना करने पर कश्मीर के साथ आए गांव के ही निवासी बलबीर, अनिल, जयवीर, रंजीत, सुरजीत, लाखन, राजू व अभिषेक गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस आए और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमलाकर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव करने आए परिजनों के साथ भी मरपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरशारबा सुन आसपास के लोगों का आता देख आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। एंबुलेंस की मदद से लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालात में सुधार होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।