कन्नौज। कच्ची पैमाइश के नाम पर किसान से आठ हजार की रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो के खिलाफ सदर कोतवाली में अपराध संख्या निल पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विवेचना एंटी करप्शन कानपुर के विवेचक करेंगे। आरोपी कानूनगो को लखनऊ कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सुर्सी निवासी किसान नीरज कुमार चतुर्वेदी से कच्ची पैमाइश के नाम पर कानूनगो विनोद कुमार पाल 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
नीरज की शिकायत पर एंटी करप्शन कानपुर की टीम ने बुधवार को कानूनगो विनोद कुमार पाल को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। सदर कोतवाली में कानूनगो विनोद कुमार पाल के खिलाफ अपराध संख्या निल में रिश्वत लेने का मुकदमा देर रात को दर्ज किया गया।