फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ओवरटेक करने में कंटेनर में घुसी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। दिल्ली से रविवार दोपहर को लखनऊ जाते समय एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन



नई दिल्ली के जामिया नगर के ओखला निवासी मोनीश कार में परिवार की उजमा व शाजिया के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 152 पर आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कनौजिया, गश्ती दल तथा सेफ्टी टीम ने घायलों को कार से निकाल कर हाईवे की एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। टीम ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें