फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक में पलटी स्कार्पियो, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रेमपुर में आटा मिल के पास जीटी रो़ड पर ट्रकों को ओवरटेक करने में एक कार पलट गई। घटना में कार सवार पांच लोग घायल हुए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की गंभीर हालत को देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम कल्यानपुर मुढ़ई जनपद मैनपुरी निवासी अंकित पुत्र श्रीराम, अवधेश पुत्र महाराम सिंह, सदन कुमार पुत्र ज्योत्रिमा यादव, प्रियांशु पुत्र विनय कुमार, चालक दिल्ली निवासी मोनू पुत्र हरिनारायण सिंह स्कार्पियो कार से छिबरामऊ के लता कोल्ड स्टोरेज से अपने घर के लिए आलू लेकर गांव लौट रहे थे।
जैसे ही वह प्रेमपुर आटा मिल के पास पहुंचे, आगे चल रहे दो ट्रकों को ओवरटेक करने में कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मोनू, अंकित व अवधेश की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी मोनू पुत्र हरिनरायण सिंह अपने परिजनों के साथ स्कार्पियो से कल्यानपुर मुढ़ई में अपने मामा के घर आया था। मामा के बेटे के साथ छिबरामऊ के कोल्ड स्टोरेज से आलू लेने के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मोनू के घायल होने की सूचना पाकर उसकी मां व बहन अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें