फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर बारिश के दौरान कार पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जयपुर जाते समय बुधवार को बारिश में निकवा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायलों कोइलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


बिहार के जिला कटिहार के थाना आजमनगर के ग्राम रतनिया गांव में मुकीमुद्दीन (36) कार चलाकर जयपुर जा रहे थे। साथ में गांव के नूर इस्लाम (35) और मुस्लिम (32) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के ग्राम निकवा के पास बुधवार सुबह 10 बजे बारिश होने के कारण कार के शीशे पर पानी आने से अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार घायल हो गए। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, सेफ्टी टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा एंबुलेंस से भेजा। एटलस सेफ्टी मैनेजर राजेंद्र प्रसाद ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से उठवाकर तालग्राम थाना भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें