कन्नौज। लखनऊ से लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 221 किलोमीटर अरौल कट के पास चलती कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा समेत समेत चार लोग घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला व डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली बांगर गांव निवासी अमन कुशवाहा (27), मां सुमन (46), पत्नी मोहिनी (27) व डेढ़ वर्षीय पुत्री विधि के साथ लखनऊ गए थे। मंगलवार को लखनऊ से लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अचानक कार का टॉयर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। कार पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुमन और विधि को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।