फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा जा रही कार तिलकापुर गांव के पास शनिवार को बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चिकित्सक समेत तीन लोग चुटहिल हो गए। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला वाराणसी के थाना शिवपुर के होलापुर निवासी आकाश कार लेकर कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ में शिवपुर निवासी डॉ. विजय प्रताप सिंह और आलोक सिंह भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 163 तिलकापुर गांव के पास शाम चार बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे कार सवार घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, डायल 112 पुलिस और एटलस सेप्टी सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चिकित्सक को यूपीडा एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया और मामूली रूप से घायलों को मौके पर इलाज किया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें