फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। हाथरस से प्रयागराज न्यायालय में तारीख में जा रहे सिंचाई विभाग के लिपिक की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार लिपिक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को 100 शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



हाथरस निवासी आशुतोष कुमार सिंचाई विभाग में लिपिक हैं। मंगलवार को प्रयागराज न्यायालय में तारीख में कार से जा रहे थे। उनके साथ मित्र कृष्णवीर और उनका परिवार भी था। रात एक बजे छिबरामऊ के पूर्वी बाइपास पर कार अनियंत्रित हो गई और ब्रेकर पर चढ़ने के बाद उछलकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आशुतोष, कृष्णवीर, अनीता चौधरी, स्तुति, ओम तथा यामिनी घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने सभी का उपचार शुरू कर दिया। नशे में होने के कारण आशुतोष ने स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस से अभद्रता कर दी। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक के परिजनाें को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें