फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, चार पुलिसकर्मी घायल

Sun, 12 Feb 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज।
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कानपुर नगर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के अरौल व मकनपुर के मध्य एक आई टेन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए सड़क के दूसरे छोर पर पहुंचकर पलट गई। कार में सवार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एक उपनिरीक्षक व तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस की 100 नंबर गाड़ी से सभी घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। अभियुक्त घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद एक सिपाही की हालत नाजुक होने पर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। नई दिल्ली के गीता कालोनी थाना में तैनात क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक यशपाल (40), सिपाही सुरेश (40), सुनील कुमार (30), वीरेंद्र (35), अभियुक्त को लेकर आईटेन कार से दिल्ली से लखनऊ  के लिए रवाना हुए। यशपाल के मुताबिक उन्होंने एक अभियुक्त को संगीन मामले में हिरासत में लिया था।

एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर-अरौल के मध्य कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल से कुछ दूर पर मौजूद पुलिस की 100 नंबर गाड़ी खड़ी थी। पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकाला और मेडिकल कालेज ले आए। अभियुक्त को चोट नहीं आई है। इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डा. शादाब ने बताया कि घायल सिपाही सुनील कुमार के ब्रेन में चोट आई है।
विज्ञापन


शेष चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सुनील को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर, दुर्घटना की जानकारी पाते ही तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मेडिकल कालेज पहुंच गए। घायल दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को लखनऊ तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराई। दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर तिर्वा कोतवाल ने क्षतिग्रस्त कार को अरौल पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें