छिबरामऊ। सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डाॅक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अल्हा निवासी विजय कुमार (22) ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे वह ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्राम रुद्रापुर जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे पर ग्राम सलेमपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में चालक के अलावा ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन विजय कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। सभी ने निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया। चालक विजय की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।