तालग्राम। सुल्तानपुर जाते समय कार चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। चालक ट्रक समेत भाग जाने में सफल रहा। यूपीडा और एटलस गश्त दल ने घायलों को अस्पताल भेजा।
राजस्थान के जिला टोंक के थाना पचबेल बरौल निवासी राकेश कुमार (30) कार से सुल्तानपुर जा रहे थे। साथ में दिलखुश (25), शारतलराम रौनी (30) और थाना नुक्कड़ डिग्गी निवासी कोमल दुबे (25) भी थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोतवाली तिर्वा के पचोर गांव के पास गुरुवार सुबह 5:30 बजे चालक को झपकी आने के कारण कार आगे जा रहे ट्रक में जा टकराई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। ट्रक चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।