(नोट: पहले पेज के लिए
-लखनऊ से औरेया लौट रहा था परिवार
-एक्सप्रेसवे पर तिर्वा के पास चालक को झपकी आने से कार से हटा नियंत्रण
-डिवाइडर से टकरा कर पलट गई कार, सात में से चार की मौत, तीन जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा (कन्नौज)। लखनऊ में आयोजित एक शादी से लौटते समय कार सवार एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में पति-पत्नी व बेटा और आठ वर्ष का पोता शामिल है। तीन गंभीर घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर किया गया है।
औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गांव निवासी कृष्ण मुरारी (58) अपने परिवार के साथ रविवार को लखनऊ में हुई एक शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार को वह कार से पूरे परिवार के साथ घर आ रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी आशा देवी (52), बेटा राहुल (32), उसकी पत्नी लक्ष्मी (30), राहुल का आठ वर्षीय बेटा अयांश के अलावा दूसरा बेटा रामजीवन (25) और बेटी सोनम (15) भी सवार थी। कार को राहुल चला रहा था।
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा के पास 195 किलोमीटर पर पहुंची, तभी राहुल को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। हादसे में कृष्णमुरारी, पत्नी आशा देवी, बेटा राहुल समेत, पोता अयांश व लक्ष्मी मौत हो गई। बेटी सोनम व दूसरा बेटा रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही मृतक के परिजनों की घटना की जानकारी दी।