फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार में मारी टक्कर, मारपीट कर किया घायल

Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पीछे से आ रही बोलेरो ने कार में टक्कर ने मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत करने पर बोलेरो सवार आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपित भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात समेत वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज आवास निवासी सौरभ सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि तीन दिन पहले देर शाम को कार से कन्नौज जा रहा था। जैसे ही कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत करने पर बोलेरो सवार तीन अज्ञात लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने आरोपी मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें