ठठिया। भदौसी-ठठिया मार्ग पर करौदा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
ठठिया क्षेत्र के उमगरा गांव निवासी रवि सिंह (35) ट्रैक्टर से खेत में खाद डालने जा रहे थे। इसी दौरान भदौसी गांव निवासी रामू (40) कार से ठठिया की ओर जा रहे थे। भदौसी-ठठिया मार्ग पर करौदा पुलिया के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने सड़क के बीच खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।