फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक शिविर में छात्रों को दी गई विधिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मानवाधिकार दिवस पर लड़ैता रोड स्थित कोमिल सिंह शांति देवी महाविद्यालय में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अभिनय सिंह ने छात्र-छात्राओं को कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकार के साथ कर्तव्यों का भी सभी का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने जन सूचना अधिकार 2005 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सभी लोगों को अपने-अपने अधिकार दिए गए हैं। अधिकार के साथ कर्तव्यों का भी सभी का निर्वहन करना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शारीरिक, सांस्कृतिक अधिकार प्राप्त है, जिनका संरक्षण हमारा संविधान करता है।
तहसीलदार राजू कुमार ने शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को आपातस्थिति में 112, 1090 व 1076 पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें