फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फार्मर आईडी के लिए गांवों में आज से लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार से विकास खंडों के अलग-अलग गांवों में शिविर लगाया जाएगा और किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत एक जून से शिविर लगाए जाएंगे। इसमें सदर ब्लॉक के ग्राम सतौरा, खिदरपुर बाग, सरायमीरा, सीहपुर एवं कटरी गंगपुर, विकास खंड गुगरापुर के राजूपुर, विकास खंड जलालाबाद के तिलपई डिंगसरा एवं मवई रिहायक में शिविर लगेंगे।
इसके अलावा विकास खंड उमर्दा के परसरामऊ, दौलीखाती, बलनापुर, हमीरपुर एवं सुखी, विकास खंड हसेरन के सकतपुर एवं किशनपुर बसंत, विकास खंड सौरिख के मरही एवं अलीपुर, विकास खंड तालग्राम के मझपुरवा, तालग्राम देहात एवं सिलुआपुर तथा विकास खंड छिबरामऊ के अंतपुर, लोकपुर, खानपुर कसावा, बिररा एवं घिलोईखास में कैंप आयोजित होंगे। कैंप में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव, लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक तथा स्थानीय जन सेवा केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों के साथ-साथ अन्य सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें